{"product_id":"ek-samvedansheel-rajneta-shanta-kumar-ek-samvedansheel-rajneta-shanta-kumar-a-biographical-account-of-a-visionary-leader","title":"Ek Samvedansheel Rajneta : Shanta Kumar Ek Samvedansheel Rajneta: Shanta Kumar: A Biographical Account of a Visionary Leader","description":"\u003cp\u003eएक संवेदनशील राजनेता शान्ता कुमार\u003cbr\u003e वस्तुतः हम जीवनी लिखने के लिए तभी प्रेरित होते हैं, जब हम किसी महापुरुष या भीड़ में अलग दिखाई देने वाले किसी ऐसे व्यक्‍तित्व से प्रभावित होते हैं, जिसमें आदर्श गुण झलकते हैं, जो जन-कल्याण में प्रवृत्त होता है, जो दूरदृष्‍टा एवं युगसृष्‍टा होता है, जो स्वार्थ से कहीं ऊपर होता है।\u003cbr\u003e महापुरुष भी हाड़-मांस के पुतले होते हैं। अतः उनके व्यक्‍तित्व में भी गुण-दोष विद्यमान रहते हैं, परंतु उनकी सदाशयता, उनका परमार्थ, उनका प्राणपन से समाज कल्याण, राष्‍ट्रहित में आजीवन समर्पित हो जाना उन्हें महान् बनाता है। शान्ता कुमार भी एक ऐसा ही विलक्षण व्यक्‍तित्व है, जो भीड़ में अलग दिखाई देता है, दिव्य एवं अन्य रश्मियों से मंडित है।\u003cbr\u003e सृजक शान्ता कुमार राजनीति में भी मानवीय संवेदनाओं का संवाहक है...तभी तो वह बार-बार ‘पृथु’ को याद करता है, ‘अंत्योदय’ शब्द का उल्लेख होने पर ही वह भाव-विह्वल हो जाता है। शान्ता कुमार एक धीर-गंभीर राजनेता तथा आदर्शोन्मुखी यथार्थवादी लेखक हैं। निरंतर सृजन में तल्लीन होना उपन्यास, कहानी, कविता, जीवनी लेखन, निबंध, संस्मरण विधाओं में पुस्तकों का प्रकाशन उनकी लेखकीय जिजीविषा का प्रमाण है। समाज में महिलाओं की समस्याएँ...घर-परिवार, सैनिकों की विधवाएँ, रोजगार, वृद्धों की कठिनाइयों, व्यावहारिक सरोकार अनेक पक्षों से वह जन-जीवन को अपनी रचनाओं में उतारते हैं।\u003cbr\u003e एक संवेदनशील राजनेता का जिंदगीनामा है यह पुस्तक।\u003c\/p\u003e \u003cp\u003eEk Samvedansheel Rajneta: Shanta Kumar by : Sushil Kumar Phull Dive into the inspiring life and remarkable leadership of Shanta Kumar, a visionary political leader. This biographical account offers a deep understanding of Kumar's values, principles, and contributions, shedding light on his compassionate and empathetic approach to governance.\u003c\/p\u003e \u003cp\u003ebiography, political leader, visionary leader, public service, political ideologies, leadership qualities, political career, governance, social impact, political reforms, political contributions, public figure, political vision, inspirational leaders, political philosophy\u003c\/p\u003e","brand":"Prabhat Prakashan","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":47474998771937,"sku":null,"price":0.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0779\/9033\/0593\/files\/13479213485099.jpg?v=1763464295","url":"https:\/\/perfectbookhouse.com\/products\/ek-samvedansheel-rajneta-shanta-kumar-ek-samvedansheel-rajneta-shanta-kumar-a-biographical-account-of-a-visionary-leader","provider":"PERFECT BOOK HOUSE","version":"1.0","type":"link"}